फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग कंपनी बनाएगी जोजिला सुरंग

Sat, 22 Aug 2020 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जोजिला रोड टनल, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को बारह महीने जोड़े रखने के लिए जोजिला टनल का काम हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी करेगी। इस कंपनी ने नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के टेंडर में सबसे कम 4509 करोड़ की राशि भरी थी।

विज्ञापन


लार्सन एंड टूब्रो और इरकॉन के मुकाबले मेघा कंस्ट्रक्शन की निविदा राशि सबसे कम रही। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कंपनी को जोजिला सुरंग निर्माण का काम आधिकारिक रूप से सौंपा जाएगा। 14.15 किलोमीटर लंबी टनल बनने से लद्दाख देश दुनिया से बारह महीने जुड़ा रहेगा। जोजिला परियोजना का काम दो चरणों में अंजाम दिया जाना है। निर्माण कार्य दो चरणों में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें