फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया अस्पताल में 25 लाख की लागत से बनेगा आयुष योग केंद्र

Tue, 25 Nov 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। सरकारी अस्पताल परिसर में बनने वाले आयुष योग केंद्र के लिए सोमवार को एक बार फिर से विभागीय पैमाइश की गई। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस योग केंद्र के निर्माण को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान आयुष विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में चयनित स्थल का निरीक्षण कर भवन के नक्शे और सीमांकन से संबंधित विवरण दर्ज किए। जानकारी के अनुसार, पैमाइश पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। यह योग केंद्र आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्थानीय नागरिकों के लिए योग एवं पारंपरिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है।

अस्पताल परिसर के अंदर योग केंद्र बनाए जाने को लेकर स्थानीय लोग पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके चलते योग केंद्र का निर्माण कार्य सिर्फ पैमाइश तक ही सीमित रह जाता है। योग केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर लोग प्रशासन और पुलिस के आमने-सामने हो चुके हैं।
विज्ञापन


योग केंद्र के अंतर्गत एक हाल, डॉक्टर का कमरा, बाथरूम, स्टोर का निर्माण कार्य होना है।

कोट
अस्पताल में आयुष योग केंद्र के निर्माण कार्य की सोमवार को पैमाइश की गई है। इस दौरान आयुष विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। योग केंद्र के लिए टेंडर काफी देर पहले से मुकम्मल हो चुका है।
विज्ञापन

- पुरुषोत्तम कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें