फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय दब्लैहड़ के विद्यार्थियों ने जम्मू मिडनाइट मैराथन में दिखाया दमखम

विज्ञापन
मैराथन में भाग लेने वाले छात्रों के साथ स्कूल के शिक्षक स्रोत शिक्षा विभाग
विज्ञापन
अरनिया। सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय दब्लैहड़ के विद्यार्थियों ने मिडनाइट जम्मू मैराथन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता अंडर-18 आयु वर्ग के तहत आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के चार छात्रों ने भाग लिया। इनमें से पंकुश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मंशु भगत ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और खेल भावना की सभी ने सराहना की। विद्यालय की प्राचार्या इरविंदर कौर ने इन छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें