फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया अस्पताल में कुत्ते के काटने के एक साल में 138 मामले दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया अस्पताल में पिछले एक साल में कुत्तों के काटने के 138 मामले दर्ज हुए हैं। सभी मरीजों अस्पताल में इलाज और रेबीज का टीका लगाया गया। अस्पताल में कुत्ते के काटने के बाद रेबीज की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से चार डोज अस्पताल से ही मुहैया की गई हैं।
विज्ञापन

निजी क्लीनिक में रेबीज वैक्सीन की एक डोज 400 से 500 रुपये में दी जाती है लेकिन अस्पताल में यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध है। कुत्ते के काटने की दूसरी और तीसरी श्रेणी में एंटी रेबीज सीरम भी मरीजों को दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मरीजों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया गया है। अस्पताल में न पहुंचने की स्थिति में बुजुर्गों और दिव्यांग को डॉक्टर की तरफ से घर जाकर रेबीज की वैक्सीन लगाई गई है। इलाज के दौरान डोज से चूकने पर मरीज को टेलीफोन के जरिए सूचित किया जाता था। ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। अस्पताल में रेबीज वैक्सीन की 100 डोज का स्टॉक एक समय पर सुनिश्चित है। जरूरत पड़ने पर बिश्नाह उप जिला अस्पताल से ज्यादा स्टॉक मंगवा लिया जाता है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक


अस्पताल की तरफ से रेबीज के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें रेबीज की रोकथाम के बारे में विस्तार से समझाया जाता है। शिविर में डॉक्टर देसी इलाज करने की मनाही करते हैं। शिविर में लोगों को कुत्ता काटने के उपरांत जख्म को 10 मिनट तक साबुन के साथ साफ पानी से धोने के लिए कहते हैं। कुत्ते के काटने के बाद तुरंत अस्पताल में पहुंचना है। अस्पताल में डॉक्टर की तरफ से मरीज में रेबीज की रोकथाम के लिए इलाज शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन


जिला एपिडेमियोलॉजी टीम का दौरा भी निरंतर समय पर अरनिया अस्पताल में रहता है। इसमें अस्पताल के स्टाफ को प्रशिक्षण के साथ रेबीज के इलाज की नई तकनीक के बारे में बताया जाता है। एपिडेमियोलॉजी टीम की तरफ से रेबीज की वैक्सीन इंट्राडर्मल रूप से दिए जाने के लिए कहा जाता है। गहरा जख्म होने के उपरांत एंटी रेबीज सीरम का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है।
अरनिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि कुत्ते काटने के मामले में अरनिया अस्पताल में इलाज पूरी तरह से सुनिश्चित है। रेबीज की वैक्सीन अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें