फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गैरहाजिर रहने पर चौकीदार को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 21 Aug 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-अरनिया हायर सेकेंडरी स्कूल बंद होने के बाद चौकीदार के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने का मामला
विज्ञापन

- प्रधानाचार्य ने दो दिन के भीतर मांगा जवाब

अरनिया। अरनिया हायर सेकेंडरी स्कूल बंद होने के बाद चौकीदार के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर प्रधानाचार्य सुनीता गुप्ता ने चौकीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में चौकीदार को दो दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।
चौकीदार के गैरहाजिर रहने की रिपोर्ट जमा करने के बाद स्कूल प्रबंधन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। तकरीबन पांच दिन पहले मुख्य शिक्षा अधिकारी अजीत शर्मा ने चौकीदार की गैरहाजिरी पर प्रधानाचार्य को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मौसम खराब होने के चलते स्कूलों में तीन दिन छुट्टियां रही जिसके चलते प्रधानाचार्य ने स्कूल खुलते ही चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी की तरफ से जांच कमेटी का गठन किया जा रहा था। मगर कारण बताओ नोटिस जारी होने के चलते अस्थायी तौर पर जांच कमेटी स्थगित की है।

बता दें कि हायर सेकेंडरी अरनिया में चौकीदार का स्कूल में छुट्टी के बाद ड्यूटी पर गैरहाजिर रहने से स्कूल परिसर के अंदर शरारती तत्व नशे की आपूर्ति कर रहे हैं। इसके संदर्भ में नशे से संबंधित सामग्री स्कूल परिसर में बिखरी रहती है। नशे की आपूर्ति स्कूल के अंदर बनाए गए सामुदायिक बंकर में की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ नगरपालिका की तरफ से स्कूल परिसर में पिछले 2 साल से 10 लाख रुपए की लागत से बनाए गए शौचालय में दो बार चोरी को अंजाम दिया है। इसके पीछे नशे की आपूर्ति करने वाले शरारती तत्वों का हाथ है। लोगों के अनुसार चौकीदार स्कूल को खोलने और बंद करने के दौरान उपस्थित रहता है। इसके बाद वह स्कूल में दिखाई तक नहीं देता है। इससे शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं। कस्बे के वरिष्ठ लोगों ने प्रधानाचार्य को पहले भी चौकीदार के गैरहाजिर रहने के बारे में शिकायत दी है। प्रधानाचार्य की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। मामला मुख्य शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में लाने के बाद चौकीदार पर कार्रवाई हुई है।

कोट
प्रधानाचार्य ने चौकीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। रिपोर्ट जमा होने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल परिसर में नशे की आपूर्ति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
- अजीत शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू

नशे की आपूर्ति को लेकर चौकीदार से थाने में पूछताछ

अरनिया हायर सेकेंडरी के चौकीदार को बुधवार को थाने में बुलाया गया है। इस मौके पर थाना प्रभारी ने चौकीदार को स्कूल परिसर में हो रही नशे की आपूर्ति को लेकर पूछताछ की है। थाना प्रभारी ने चौकीदार को ड्यूटी पर हाजिर रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अरनिया हायर सेकेंडरी में पिछले 2 साल से नगर पालिका की तरफ से बनाए गए शौचालय को सुचारु करने का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद और मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू के हस्तक्षेप करने के बाद स्कूल प्रबंधन ने नगर पालिका को शौचालय हैंडोवर करने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए ईमेल के जरिए कहा है। बुधवार को स्कूल प्रबंधन और नगर पालिका के बीच शौचालय को लेकर विचार विमर्श हुआ है। नगर पालिका के कार्यालय में ऑडिट के चलते बुधवार को हैंडोवर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। वीरवार को स्कूल को शौचालय हैंडओवर करने की उम्मीद है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें