फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर: सेना का वाहन खाई में गिरा, 13 जवान घायल

Wed, 18 Nov 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बुधवार को जलेबी मोड़ के पास सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 13 जवान घायल हो गए। सभी को चिनैनी के राजा गंभीर चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेना के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डोडा से सुंदरबनी की ओर जा रहा सेना का वाहन जैसे ही कुद क्षेत्र के जलेबी मोड़ के पास पहुंचा कि वह करीब 15 फुट गहरी खाई में पलट गया।

हादसे के बाद सेना के अन्य जवानों और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें चिनैनी के अस्पताल में पहुंचाया गया।

घायल जवानों में अमरजीत, लखविंद्र सिंह निवासी जम्मू, सुनील मन्हास, राम कुमार निवासी डोडा, पूर्ण चंद निवासी रियासी, बिक्रम सिंह निवासी राजोरी, अनुज शशि, सुजीत, सुमेश मोन निवासी केरला, मंजूउत्थान, महादेअप्पा निवासी कर्नाटका,  प्रकाश निवासी पांडीचेरी, एचएस चौहान निवासी राजस्थान शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें