फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः बांदीपोरा में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Sun, 05 Apr 2020 12:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी सिपाही सतेंद्र कुमार तोमर ने खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


घटना के वक्त वह बांदीपोरा में 14 आरआर कैंप में ड्यूटी पर थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही साथी जवान उनकी ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे जवानों ने उन्हें खून से लथपथ पाया। इसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें