फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सर्विस राइफल साफ कर रहा था जवान, दुर्घटनावश हुई फायरिंग, गोली लगने से गई जान

Fri, 24 Apr 2020 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हीरा क्षेत्र में सेना के शिविर के अंदर एक जवान की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब जवान अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था। जवान जाट रेजिमेंट में हवलदार के पद पर तैनात था।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाट रेजिमेंट के हवलदार राकेश कुमार सेना के 160 टीए मुख्यालय में तैनात थे। आज यानी कि शुक्रवार को जब वह अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहे थे तो दुर्घटनावश फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गए।

घायल जवान को तुरंत सेना के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से बाद में उन्हें सैन्य अस्पताल ड्रामुल्ला के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, सैन्य अस्पताल ड्रगमुल्ला के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और इस संबंध में आगे की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें