फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमारतों और पुलों को दुरुस्त कर रही सेना

Wed, 17 Sep 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए घाटी के कई जिलों और आसपास के गांवों की स्थानीय प्रशासन की इमारतें, स्कूल और पुलों को सेना के जवान बड़े जोर-शोर के साथ दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


सेना की इंजीनियर टीम ने बाढ़ के कारण टूटे साउथ कश्मीर के गुदोदर गांव में पुल का निर्माण किया जो बाढ़ के कारण घाटी के तीन जिले पुलवामा, शोपियां और कुलगाम से कट चुका था। वहीं देश के कई महत्वपूर्ण शहरों से मंगाए पंप सेट के जरिये सेना ने पंथा चौक से लेकर शिवपोरा इलाके में पानी को बाहर निकाला।

इसके अलावा बीबी कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की खस्ता हालत हो चुकी इमारतों को भी सही किया जा रहा है, ताकि अठारह सितंबर से खुलने जा रहे स्कूल के चलते विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा ग्रहण करने के समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने निकाले तीन हजार मजदूर
सीआरपीएफ की और से करवाए जा रहे राहत कार्य के दौरान सीआरपीएफ ने घाटी के बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे तीन हजार के करीब मजदूरों को सकुशल बाहर निकालकर अपने वाहनों में बैठाकर बनिहाल पहुंचाया।

इसके बारे में सीआरपीएफ आपरेशन कश्मीर के आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआरपीएफ की ओर से घाटी के कई सारे बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं लोगों को राहत सामग्री और मेडिकल कैंप में ले जाकर स्वास्थ्य सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें