फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका

Sat, 20 Aug 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
इंफेंटरी बटालियन 112 (टीए) की ओर से 126 इंफेंटरी बटालियन माधोपुर में 27 अगस्त से 5 सितंबर तक भर्ती रैली करवाई जाएगी। इसमें सोल्जर जनरल ड्यूटी, क्लर्क स्टाफ (स्टाफ ड्यूटी) और ट्रेड्समैन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


भर्ती रैली में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ से उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। हिमाचल प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर के उम्मीदवारों का स्क्रीनिंग टेस्ट 27 अगस्त को होगा।

पंजाब और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों को 28 अगस्त को टेस्ट के लिए पहुंचेंगे। इसी तरह से हरियाणा और दिल्ली के उम्मीदवारों का स्क्रीनिंग टेस्ट 29 अगस्त को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड्समैन के लिए 10वीं पास होना जरूरी

army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
​सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती रैली में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42, वजन 50 किलोभार से कम नहीं होना चाहिए और छाती 77 से 82 सेंटीमीटर के बीच हो।

इसके अलावा ऊंचाई 160 सेंटीमीटर से कम नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में दसवीं परीक्षा में 45 फीसदी अंक अनिवार्य है और प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। इसी तरह से क्लर्क स्टाफ ड्यूटी के लिए बारहवीं पास (आर्ट्स, कामर्स, साइंस विद इंग्लिश) में 50 फीसदी अंक होने अनिवार्य है।

प्रत्येक विषय में 40 फीसदी अंक होने चाहिए। इसी तरह से ट्रेड्समैन के लिए सिंपल दसवीं पास होना जरूरी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें