फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेना की भर्ती रैली में दौडे़ 800 युवा, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

Mon, 16 Jul 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के गुरेज में रविवार को सेना की भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं ने खूब पसीना बहाया। यह रैली ग्रामीण इलाके कंजवान, नीरु, चकवाली और दवार के युवाओं के लिए हुई थी। 
विज्ञापन


भर्ती सुबह पांच बजे शुरू हुई। युवा भर्ती होने के लिए लंबी लाइनों में खड़े हुए। एक-एक कर युवाओं की ऊंचाई और वजन नापा गया। इसके बाद दौड़ हुई। भर्ती रैली 800 युवाओं ने किस्मत आजमाई। 

इसमें उत्तीर्ण युवाओं की 29 जुलाई को बांदीपोरा में लिखित परीक्षा होगी। इसमें पास होने के बाद मेडिकल जांच होगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले सेना में भर्ती किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें