फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC: पाकिस्तानी घुसपैठियों के शव सेना ने किए बरामद, नौशेरा सेक्टर में हुई थी घुसपैठ की कोशिश

Wed, 24 Aug 2022 04:14 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, राजोरी

सार

नौशेरा सेक्टर में सोमवार देर रात सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों के शव तारबंदी के पार पड़े थे। उन्हें बुधवार को बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ करते ढेर किए गए दोनों आतंकियों के शव सेना ने बरामद कर लिए हैं। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को तीन आतंकियों के ग्रुप ने लाम पुखरनी क्षेत्र स्थित सेना की कांची पोस्ट के पास घुसपैठ की कोशिश की थी। एक आतंकी भाग निकला था। शव जनरल एरिया में पड़े होने की वजह से सेना ने ड्रोन की मदद ली और सावधानीपूर्वक दोनों शवों को निकाल लिया।

विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के शवों के साथ एक एके-56 राइफल, तीन एके मैगजीन, 50 गोलियां, पाकिस्तानी करंसी नोट, ड्राई फ्रूट और सिगरेट की दो डिब्बियां बरामद की गई हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार नौशेरा में लाम क्षेत्र के पुखरनी गांव के अग्रिम इलाके से आतंकी घुसपैठ की कोशिश हुई थी। सोमवार रात दस बजे एक आतंकी का पांव बारूदी सुरंग पर पड़ने से धमाका हुआ था।

बड़ी तबाही मचाना चाहते थे आतंकी

नौशेरा स्थित सेना की ब्रिगेड कमांड के कमांडर कपिल राणा ने बताया कि 48 घंटे में सेना ने नौशेरा के झंगड़ और लाम में घुसपैठ के 2 प्रयासों को नाकाम किया है। आतंकियों की तैयारी को देख लगता है कि वे घुसपैठ के बाद बड़ी तबाही मचाने का मंसूबा रखते थे।

दोनों के शव एलओसी के जनरल एरिया में ही पड़े थे

राजोरी में एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में फिदायीन आतंकी को पकड़ने के बाद सोमवार देर रात सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों के शव तारबंदी के पार पड़े हैं। इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। एहतियातन पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी जारी है। 

अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा में लाम क्षेत्र के पुखरनी गांव में सोमवार देर रात आतंकियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ की कोशिश की। सोमवार रात दस बजे एक आतंकी का पांव बारूदी सुरंग पर पड़ने से धमाका हुआ। सेना के जवान आतंकियों की इस मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए थे।

विज्ञापन


आतंकियों को दूर से चेतावनी दी गई लेकिन वे भागने लगे। इसी दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को सेना ने इलाके में कॉर्डन लगाकर सुबह होते ही तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन के जरिये निगरानी के दौरान दो आतंकियों के शव दिखाई दिए।

  • यह शव जनरल एरिया (नियंत्रण रेखा पर खाली पड़ा क्षेत्र) में पड़े हैं। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

सेर मकड़ी से पकड़ा गया था तबारक

नौशेरा सेक्टर के ही सेर मकड़ी इलाके से लश्कर-ए-ताइबा का प्रशिक्षित गाइड और फिदायीन आतंकी तबारक को सेना ने रविवार पकड़ा था। तबारक का फिलहाल राजोरी स्थित सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाकिस्तानी सेना की इंटेलिजेंस यूनिट के लिए काम कर चुका 32 वर्षीय तबारक हुसैन पिछले छह वर्षों में दूसरी बार घुसपैठ करते पकड़ा गया है। इस बार उसका हुलिया फिदायीन आतंकी की तरह मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें