फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाढ़ की चपेट में आईं सेना की पोस्टें, जवानों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित भारतीय सेना की पोस्टों को चिनाब दरिया में आई बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया। पोस्टों पर तैनात सेना के जवानों को बुधवार की सुबह हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है सीमा पर भारतीय सेना की कुछ पोस्टें चिनाब के तट पर हैं। पिछले तीन दिन से लगातार जारी बारिश से चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने से पानी ने सेना की पोस्टों को अपनी चपेट में ले लिया। पोस्टों पर तैनात जवानों की तरफ से इसकी जानकारी मंगलवार की रात ही दे दी गई थी कि चिनाब दरिया का पानी हमारी पोस्टों की तरफ बढ़ रहा है और बुधवार की सुबह होते ही उन पोस्टों से सभी सेना के जवानों को हेलीकाॅप्टर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें