फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमावर्ती गांव दड़खौड़ के लोगों के लिए मसीहा बन कर आई सेना और रिटायर्ड जवान

विज्ञापन
ज्योडियां। सीमावर्ती गांव दड़खोडा़ के लेागों को रैस्कयु करते सेना के जवान
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण सीमावर्ती उपजिला खौड़ की पलातन पंचायत के दड़खौड़ मोहल्ले में बाढ़ का पानी भर गया। इससे करीब दस घरों में रह रहे 30 लोग पूरी तरह से फंस गए। पानी घरों के अंदर घुस गया, जिससे घबराए लोग रात भर अपने परिवार के साथ छतों पर बैठने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पास में तैनात सेना को इसकी सूचना दी। सुबह होते ही सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और गांव के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बचाव कार्य में इलाके के रिटायर्ड सैनिकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिटायर्ड सैनिक गुलबदन सिंह ने बताया कि गांव के सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
सेना की 27 पंजाब बटालियन ने बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों के लिए चाय, नाश्ता और भोजन का इंतजाम किया है। सेना ने यह भी कहा है कि जब तक गांव से पानी पूरी तरह नहीं निकल जाता, तब तक सभी लोगों को दिन में तीन बार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना हमेशा उनकी हर मुश्किल में मदद करती है।

ज्योडियां। सीमावर्ती गांव दड़खोडा़ के लेागों को रैस्कयु करते सेना के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें