उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना का एक पोर्टर घायल हो गया। घायल पोर्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायल पोर्टर की पहचान शौकात अहमद पुत्र गुलाम रसूल निवासी तंगधार के रूप में हुई है। जिसे एलओसी के किनारे सिड पोस्ट के पास हुए विस्फोट में पैर में गंभीर चोटें आईं। अधिकारी ने कहा कि घायल को आगे के इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भेज दिया गया।