उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रफियाबाद इलाके में गुरुवार को दुर्घटनावश सर्विस राइफल से गोली चल जाने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों ने बताया कि सेना के एक कैंप में अचानक से गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई और जब घटनास्थल की ओर कुछ जवान पहुंचे तो उन्होंने मौके पर खून में लतपत एक जवान को जमीन पर पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत लाया घोषित किये गया।