फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Day: उधमपुर में सेना ने लगाई आधुनिक हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी, दिखाई सैन्य ताकत

Sun, 15 Jan 2023 06:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मिलिट्री वेपन एंड इक्विपमेंट डिस्प्ले के तहत भारतीय सेना की संस्कृति, लोकाचार और युद्धक प्रोफाइल के बारे में युवाओं और स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए उत्तरी कमान का एक प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
Udhampur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कमान ने आजादी का अमृत महोत्सव और सेना दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज उधमपुर में रविवार को 'मिलिट्री वेपन एंड इक्विपमेंट डिस्प्ले' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शीर्षक 'अपनी सेना को जानो' रखा गया था। इसमें लड़ाई और युद्ध में सहायक हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना की संस्कृति, लोकाचार और युद्धक प्रोफाइल के बारे में युवाओं और स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए उत्तरी कमान का एक प्रयास था। हथियारों का सैन्य प्रदर्शन स्थानीय जनता के दिल और दिमाग में राष्ट्रीय सुरक्षा के संरक्षकों में गर्व और विश्वास की भावना पैदा करने का माध्यम रहा। सैन्य उपकरणों का एक दिन का प्रदर्शन लोगों को यह देखने का दुर्लभ अवसर देता है कि भारतीय सेना देश को सुरक्षित रखने के लिए कैसे काम करती है। युवाओं को उपकरणों और हथियारों से परिचित कराने के अलावा, इस कार्यक्रम ने युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया गया।

सुबह करीब साढ़े दस बजे कार्यक्रम के आरंभ में एक हेलिकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पहुंचता है और वह नीचे उतरने से पहले ही उड़ान पर भर कर निकल जाता है। इसके बाद रुद्रा हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का प्रदर्शन किया गया और सभी को इसकी खासियत के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी के जरिए सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और दिखाया किया कि हमारी सेना कितनी मजबूत है और किस तरह से दुश्मनों का खात्मा करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में 105एमएम लाइट फील्ड गन, एंटी एयर क्राफ्ट गन, क्यू एफ 40एमएम एए एल/70 गन, पीकेएमजी, सी टीएआर राइफल, जी टार राइफल, एमजीएल, माइक्रो यूजेडआई, एम-4 कार्बिन व अन्य कई हथियारों का प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद सैनिकों ने बताया कि इनका युद्ध के समय किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है और कैसे दुश्मनों का इनके जरिए खात्मा किया जा सकता है। लोगों को सैनिक उपकरणों के बारे में भी जानकरी दी गई। प्रदर्शनी में सैनिकों के उपकरणों के साथ आधुनिक सुविधा वाले वाहन भी लाए गए थे।

पैराशूट के बारे में भी दी गई जानकारी
प्रदर्शनी में पैराशूट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को बताया गया कि किस प्रकार हवा में छलांग लगाने के बाद पैराशूट को खोला जाता है और फिर उसके जरिए नीचे उतरा जाता है। अगर एक पैराशूट नहीं खुलता है तो बैकअप के रूप में दूसरे पैराशूट को इस्तेमाल किया जाता है।

सैनिक ऑपरेशन का किया प्रदर्शन

कार्यक्रम में सेना की तरफ से सैनिक ऑपरेशन का भी प्रदर्शन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे एक हेलिकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। सैनिक रस्सी की मदद से हेलिकॉप्टर से नीचे उतरे और दुश्मनों पर हमला कर दिया। इसके जरिए दिखाया गया कि किस तरह से हमारी सेना दुश्मनों के नजदीक पहुंच कर अचानक से हमला कर खात्मा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें