श्रीनगर में आज सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए एक जागरूकता रैली निकाली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सेना ने जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री सेंटर में पूर्व सैनिकों के लिए रैली का आयोजन किया।
इस रैली का उद्देश्य सेना द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर जागरूक करना था। इस रैली में करीब 700 पूर्वन सैनिकों और उनके परिवारों ने हिस्सेदारी की।