फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उड़ी सेक्टर में सेलफोन यूज करने पर मेजर ने डांटा तो जवान ने मार दी गोली

Tue, 18 Jul 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में एक मेजर के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मेजर की मौत का जिम्मेदार एक जवान है, जिसकी गोली लगने की वजह से मेजर की मौत हुई है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि मेजर ने सेलफोन यूज करने से जवान को रोका था और इसी से नाराज हुए जवान ने उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन


हालांकि इस बात की अभी तक किसी ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मारा गया मेजर शिखर थापा राष्ट्रीय राइफ्ल्स में तैनात थे।   #FLASH J&K: Army officer of Rashtriya Rifles shot dead by a jawan in Uri sector; more details awaited — ANI (@ANI_news) July 18, 2017
गुस्साए जवान ने अपनी AK-47 से मेजर को पीछे से गोली मारी है। दरअसल, जवान ड्यूटी के वक्त फोन का इस्तेमाल कर रहा था और मेजर ने उसके ऐसा करने पर आपत्ति जताई। लेकिन, ये आपत्ति मेजर को इस कदर भारी पड़ेगी उसकी उन्होंने सोची भी न होगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जवान का फोन तोड़ दिया गया था और यही उसकी सनक की वजह बनी। इस बीच मेजर और जवान के बीच कहासुनी हो गई और उसने उन पर करीब दो गोलियां चला दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें