फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक सैनिक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 26 May 2019 04:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पटटन इलाके में एक सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिपाही बटानी त्रिपति राव जो कि इन दिनों 22 इंजीनियरिंग के साथ पटटन इलाके में तैनात था। उसने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर बाकी के साथी मौके पर आए। उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले गए। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। ताकि उसके ऐसा करने के पीछे कारणों का पता किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें