पटटन इलाके में एक सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सिपाही बटानी त्रिपति राव जो कि इन दिनों 22 इंजीनियरिंग के साथ पटटन इलाके में तैनात था। उसने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर बाकी के साथी मौके पर आए। उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले गए। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। ताकि उसके ऐसा करने के पीछे कारणों का पता किया जा सके।