सेना ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीमा से सटे गांवों में एक अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत उन गांवों को चुना गया है जो सेना की फायरिंग रेंज के आस-पास बसे हुए हैं।
सेना इस अभियान का नाम 'मिशन हमसफर' रखा है। इस अभियान के तहत ट्रेनिंग के दौरान जो गोले या मोर्टर नहीं फटते हैं या जमीन में दब जाते है, उन्हें साफ किया जाएगा।
ले.कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि हमने इस अभियान के तहत अखनूर सेक्टर से सटी फायरिंग रेंज कलैथ फील्ड फायरिंग रेंज के पास स्थित गावों में सेना द्वारा दागे गए बिना फटे हुए गोलों को तलाश कर उन्हें निष्क्रय किया जाएगा।