फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी: लिडवास में तीन आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते हैं दहशतगर्द

Mon, 28 Jul 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने जम्मू-कश्मीर के लिडवास क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
सेना को बड़ी कामयाबी - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के हरवान इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। आतंकियों के खिलाफ इस कार्रवाई को ऑपरेशन महादेव नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि इस ऑपरेशन में जिन आतंकियों को ढेर किया गया है, उनका संबंध पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है। 
विज्ञापन


इस ऑपरेशन में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। ये आतंकी लंबे समय से सक्रिय और वांछित थे। मुठभेड़ अब भी जारी है, इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षा बल पूरी सतर्कता से अभियान को अंजाम दे रहे हैं।
 


जानकारी के अनुसार,  श्रीनगर जिले के हरवन इलाके में सोमवार को एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। जंगल क्षेत्र में संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की।
विज्ञापन

 

जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। जबकि दो आतंकियों के घायल होने की खबर है। इस अभियान में 50 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 24 RR, श्रीनगर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

सेना को बड़ी कामयाबी - फोटो : बसित जरगर
सेना की चिनार कोर ने बताया कि तीन आतंकियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है, ऑपरेशन अब भी जारी है। मारे गए आतंकियों की पहचान और उनका किस संगठन से संबंध था, इसका पता लगाया जा रहा है।

यह ऑपरेशन उन आतंकियों की तलाश में शुरू किया गया था, जो अप्रैल में पहलगाम हमले में शामिल हो सकते हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। हाल के खुफिया इनपुट में यह संकेत मिला था कि संदिग्ध आतंकी दाछिगाम की ओर बढ़ सकते हैं।

सोमवार सुबह हरवान के मुलनार इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान गोलियों की आवाजें सुनी गईं। इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजे गए और तलाशी अभियान तेज कर तीन आतंकियों को मार गिराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें