फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 26 Dec 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी/ नौशेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नौशेरा तहसील के जांगड़ क्षेत्र के एलओसी पर वीरवार की देर रात करीब दस बजे उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब लोगों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। सैन्य अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने जब घटनास्थल का दौरा किया तो वहां का दृष्य देख कर सभी दंग रह गए।
विज्ञापन


खून से लथपथ सेना का जवान तड़प रहा था। तुरंत उसे नारियां स्थित सेना के अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अस्पताल में सैन्य डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दे दिया। बताया जा रहा है कि जांगड़ क्षेत्र में तैनात सेना की 54 आरआर के जवान नाइडू बाबू (25) ने अपनी सर्विस बंदूक एके-56 से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

मृतक सैन्य जवान आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापट्टनम जिले के कूंदरान गांव का निवासी बताया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए नौशेरा स्थित सरकारी उप जिला अस्पताल लाया गया। उप जिला अस्पताल में डाक्टरों के एक विशेष बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


जवान द्वारा आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वह पिछले काफी समय से दिमागी तौर पर कुछ परेशान रहता था। सूत्रों की मानें तो उसने कुछ दिन पहले कुछ अन्य जवानों के साथ किसी बात को लेकर कोई झगड़ा भी किया था।

वहीं सेना अपने स्तर पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें