फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आने से पहले सरहद पर बढ़ गया पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा के बस स्टैंड में दो दिन पहले ही बुरके में आए आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें तीन लोग घायल हो गए। आतंकी हमले करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि सेना, बीएसएफ ने राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा, जम्मू, कुपवाड़ा, बारामुला आदि जिलों की एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर अपनी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है, ताकि किसी भी घुसपैठ के प्रयास को विफल किया जा सके।

खुफिया तंत्र को हिदायतें जारी कर सक्रिय होने के लिए कहा गया है, ताकि कहीं पर कोई चूक न हो। वहीं राज्य पुलिस ने एलओसी और आईबी के साथ लगते पुलिस नाकों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए विशेष नाके लगाए हैं, ताकि हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके। पीएम के दौरे से पहले भी कई बार आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कोताही नहीं बरतेगी सेना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे से पहले सीमाओं पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। दौर के दौरान आतंकी खलल डालने के लिए घुसपैठ की कोशिशें तेज करने की फिराक में हैं।

बीते कुछ दिनों में एलओसी के पास घुसपैठ की घटनाएं हुईं भी हैं और कश्मीर में भी आतंकी हमले हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती। इसे ध्यान में रखते हुए सीमाओं के पास अतिरिक्त पेट्रोलिंग और तैनाती बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार पुंछ, बारामुला, कुपवाड़ा आदि जिलों की एलओसी के पास आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। जो हर हाल में घुसपैठ कर हमला करने की फिराक में हैं।

कुछ दिन पहले ही पुंछ में घुसपैठ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया। डोडा जिले में भी दो आतंकी मारे गए, जिनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें