फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः रिहायशी इलाके में 120 मिमी का मोर्टार मिलने से दहशत, सेना ने किया डिफ्यूज

Sun, 15 Sep 2019 03:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गांव में मिला मोर्टार - फोटो : ani
विज्ञापन

पुंछ जिले के बालाकोट गांव में 120 मिमी का एक मोर्टार मिलने से लोगों में दहशत मच गई। सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार को डिफ्यूज किया। बताया जा रहा है कि शनिवार को यह मोर्टार मेंढर सब-डिवीजन के बालाकोट गांव में पाया गया था।

विज्ञापन

 

बता दें कि शनिवार सुबह पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना मोर्टार शेलिंग के साथ ही गोले भी दागे। इतना ही नहीं बौखलाया पाकिस्तान लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। घाटी का माहौल खराब करने के लिए वह आतंकियों को घुसपैठ कराना चाहता है, इसी को लेकर आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

पाकिस्तान सेना की ओर से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। रिहायशी इलाकों के साथ ही पाकिस्तानी सेना स्कूलों को निशाना बना रही है। लगातार भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग कर रही है। जम्मू में राजोरी जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) मोहम्मद ऐजाज असद ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर मंजाकोट सेक्टर से 0-5 किलोमीटर में स्थित स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें