सेना, सोपोर पुलिस के गश्ती दल ने दमकल विभाग के साथ मिलकर सोपोर के डांगीवाचा में बड़ा हादसा होने से रोक लिया। इलाके की डांगीवाचा मार्केट में मोबाइल की एक दुकान में आग लग गई थी। दुकान के मालिक शाहनवाज शाह ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र के साथ ही पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सेना, सोपोर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आनन-फानन आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि इस घटना में दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि सुरक्षाबलों के त्वरित एक्शन लेने से अन्य दुकानों को क्षति नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी थी।