फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ हमला: आतंकियों के निशाने पर था सेना का ब्रिगेड मुख्यालय

Tue, 13 Sep 2016 12:53 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : Munish Sharma
विज्ञापन
पुंछ में आतंकियों के निशाने पर सेना के 93 ब्रिगेड का मुख्यालय था। आतंकियों ने जिस निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के पास से फायरिंग शुरू की वह सेना के 93 बिग्रेड मुख्यालय के बिल्कुल करीब है।
विज्ञापन


आतंकियों के हमले में एक कांस्टेबल की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों और सेना ने तीनों आतंकियों को ढेर कर सैन्य शिविर पर हमले की साजिश को विफल कर दिया।

इस हमले को लश्कर-ए तैयबा के फिदायीन दस्ते की करतूत माना जा रहा है। सेना के सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में जारी हिंसा के बीच पाकिस्तान की ओर से जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, राजोरी और पुंछ इलाके में भी गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन

5 सितंबर को पाक ने लगातार 11 घंटे की थी गोलाबारी

encounter - फोटो : Amar Ujala
आतंकी संगठनों और अलगाववादियों की ओर से इन इलाकों में पहले बंद और हड़ताल की कोशिशें हुईं। अब नई रणनीति के तहत इन इलाकों में सैन्य शिविरों को निशाना बनाने की साजिश रची गई है।

कश्मीर के टंगधार, गुरेज और नौगाम इलाकों से घुसपैठ की कोशिशों के साथ ही अब पुंछ सेक्टर से घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा हुआ है। 

पुंछ के शाहपुर सेक्टर में 5 सितंबर को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए 11 घंटे तक लगातार गोलाबारी की गई थी। अखनूर के छंब सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन

हाल ही में आतंकियों के घुसपैठ की आशंका

encounter - फोटो : Amar Ujala
सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन कुछ आतंकी घुसपैठ में कामयाब रहे। संभव है कि सेना के 93 ब्रिगेड के मुख्यालय में घुसने की मंशा से मिनी सचिवालय से हमला शुरू करने वाले आतंकियों ने सीजफायर की आड़ में घुसपैठ की हो। 

सेना के सूत्रों ने हालांकि, ताजा घुसपैठ की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि कश्मीर में जारी हिंसा के क्रम में पाकिस्तान ने फिदायीन दस्ते भेजकर सैन्य शिविरों पर हमले की साजिश रची है।

सेना की एजेंसियों को इस बाबत पुख्ता इनपुट मिले थे। इसके बाद ही सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने जम्मू कश्मीर के तीनों खित्तों में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में स्थित सैन्य शिविरों की सुरक्षा का जायजा लिया। सेना अध्यक्ष एक महीने में दो बार जम्मू-कश्मीर आकर सैन्य ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें