फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने शिविर लगा कर छात्रों और युवाओं का किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। आपरेशन सद्भावना के तहत सेना की ओर से जिले के दूरदराज क्षेत्र गूल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और युवाओं को कैरियर के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में सेना के विशेषज्ञों ने युवाओं से कैरियर की इच्छाओं को जान कर मार्गदर्शन किया। युवाओं को सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स में जाने के तरीके बताए गए। इंजीनियर और डॉक्टर बनने के लिए तैयारी करने के बारे में भी जागरू किया। शिविर में एनडीए, सीडीएस और एसएससी सहित परीक्षाओं बारे में भी जागरूक किया गया। युवाओं ने बताया कि शिविर से काफी जानकारी मिली है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के शिविर लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें