फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर भागे आतंकी

Wed, 10 May 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एलओसी पर सतर्क सेना के जवानों ने बुधवार को रामपुर सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इलाके में अभी भी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले में एलओसी के रामपुर सेक्टर में आतंकियों का एक समूह घुसपैठ कर रहा था। इसी दौरान सतर्क जवानों ने आतंकियों को ललकारा।

इस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
  One terrorist was spotted and fired upon yesterday by security forces in Rampur sector(J&K), search is still on: Sources — ANI (@ANI_news) May 10, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट

सेना के जवान - फोटो : File Photo
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर आतंकी वापस पीओके लौट गए। इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक 5 से 7 आतंकियों का दल घुसपैठ की कोशिश में था।

गौरतलब है कि बारामुला के उड़ी इलाके में सेना का मुख्यालय है। बीते साल सितंबर में उड़ी मुख्यालय पर हुए फिदायीन हमले में 20 जवान शहीद हो गए थे। घुसपैठ की कोशिश के बाद कश्मीर घाटी में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें