फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलवामा में हिंसक झड़प के बाद सेना ने किया फ्लैग मार्च, एक और घायल ने दम तोड़ा

Sun, 11 Sep 2016 02:28 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार को हुई ताजा हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजी में शामिल 19 युवकों को हिरासत में लिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। धीरे-धीरे प्रदर्शन हिंसक होता गया।

भीड़ में से कुछ युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों को हालात नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैसे के गोले दागने पड़े। इस हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमें करीब 15 पुलिस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद सेना ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। इलाके में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। दूसरी ओर बडगाम में घायल एक और युवक ने रविवार दोपहर को दम दोड़ दिया। पांच अगस्त को गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन

श्रीनगर में पाबांदियां लागू

श्रीनगर में गश्त करते जवान - फोटो : ANI
वहीं दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में तहरीक ए हुर्रियत के नेताओं ने रैली निकालने की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा नाकाम कर दिया गया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। इसके साथ ही इलाके में सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी बंद और पाबंदियां 65वें दिन भी जारी हैं। शहर की सभी दुकानें, स्कूल आदि बंद हैं। सड़कों को पर कुछ ही निजी वाहन दिखाई दे रहे हैं।
  Srinagar (J&K): Shutdown and restrictions continue for 65th day. pic.twitter.com/dkFKPXlyxq — ANI (@ANI_news) September 11, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें