फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना ने फिर दिखाई दरियादिली, घाटी में दूरदराज के दस घरों में पहुंचाई बिजली

Sat, 18 Nov 2017 09:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना अक्सर अपनी दरियादिली का परिचय देती रहती है। साथ ही अपने अदम्य साहस से देश का गौरव भी बढ़ाती रहती है। इसी कड़ी में शनिवार को रमपोरा (बारामुला) में राष्ट्रीय राइफल बटालियन की ओर से दूरदराज के गांव रमपोरा में सोलर माइक्रो पावर ग्रिड लगाकर गांव वालों को बिजली की सुविधा मुहैया कराई।
विज्ञापन

गांव के भट मोहल्ला के लोगों को इस बिजली का फायदा मिल सकेगा। बारामुला के रमपोरा गांव काफी दूरदराज में स्थित है। इस वजह से सरकार की ओर से ग्रामीणों को दिनभर में महज चार से पांच घंटे ही बिजली की सुविधा मिल पाती है।
इस समस्या को देखते हुए सेना की ओर से ग्रिड की स्थापना कर तकरीबन दस घरों में दस घंटे से अधिक देरी की बिजली सुविधा मुहैया कराई गई है। ग्रिड का शुभारंभ कमांडर वाटलैब सेक्टर ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने सेना का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के अलावा सेना द्वारा सराहनीय कदम ग्रामीणों की मदद के लिया उठाया जा रहा है। उन्होंने सेना के जवानों से आगे भी इस तरह की मदद की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें