फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सेना कमांडर बोले- हथियार थाम चुके युवा घर लौटें, देश की सेवा करें 

Thu, 16 Dec 2021 01:22 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

शोपियां में सेना की चिनार कोर के सेना कमांडर (जीओसी) ने लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि घाटी में जो युवा हथियार थामकर आतंक की राह पर चले हैं वे घर वापस लौटें और अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करें। सफेदपोश दहशतगर्द से बचें। 
विज्ञापन
डीपी पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में जो युवा हथियार थामकर आतंक की राह पर चले हैं वे घर वापस लौटें और अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करें। सफेदपोश दहशतगर्द से बचें। यह बात शोपियां जिले में सेना की चिनार कोर के सेना कमांडर (जीओसी) ने लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कही। वह बुधवार को शोपियां के बटपुरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वार्षिक चिल्ले कलां महोत्सव पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


सफेदपोश दहशतगर्द काफी खतरनाक
उन्होंने कहा कि 18-19 साल के युवाओं की सोच कच्ची होती है। 25 साल के बाद समझ में आता है कि विचारधारा क्या होती है। जीओसी ने आतंक की राह पर चले युवाओं से कहा है कि वे परिवार से या फिर हमसे मदद लें, उनको इंसाफ दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सफेदपोश दहशतगर्द काफी खतरनाक हैं, और समाज में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

अच्छी राह पर चलें और अपने माता-पिता व परिवार का रखें ध्यान
जेसीओ ने कहा कि मै पूछता हूं कि ये दहशतगर्द अपने बच्चों को आतंकी क्यों नहीं बनाते, दूसरे के बच्चों को क्यों गर्त में धकेल रहे हैं। डीपी पांडे ने कहा कि इस वर्ष कम आतंकी बने हैं और उम्मीद है कि अगले साल संख्या इससे भी काम होगी, मैं आतंक का हाथ थाम चुके युवाओं से कहता हूं कि अच्छी राह पर चलें और अपने माता-पिता व परिवार का ख्याल रखें। 
विज्ञापन

 
चिल्ले कलां महोत्सव में पहुंचे दो हजार से अधिक नागरिक
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने बुधवार को शोपियां के बटपुरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वार्षिक चिल्ले कलां महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि महोत्सव का यह वर्ष सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य लोगों की स्मृति को समर्पित है, जिन्हें हमने आठ दिसंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में खो दिया। महोत्सव में शोपियां और पुलवामा जिलों से 2000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें