फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बर्फ से ढके इलाकों में जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे सेना प्रमुख

Wed, 01 Feb 2017 09:59 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने एवलांच के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में जवानों को एहतियात बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बर्फ से मेजर समेत 20 जवानों की मौतों के बाद घाटी दौरे पर आए रावत ने कहा, एलओसी पर निगरानी तो करनी ही है, प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए भी हर मुमकिन एहतियाती कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में किसी भी नुकसान को रोका जा सके।

उत्तरी कश्मीर के बर्फ से ढके अग्रिम इलाकों का दौरा करने के बाद जनरल रावत ने घाटी में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए जरूरी हिदायतें जारी कीं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जनरल रावत ने एलओसी से सटी अग्रिम चौकियों का दौरा कर जवानों की हौसलाअफजाई की। इसके बाद घाटी में सुरक्षा हालात जांचकर सुरक्षा ग्रिड की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवाम की मुश्किलों का हल करना सेना का मकसद: सेना प्रमुख

सेना प्रमुख के साथ सेना के अधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
इस दौरान उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू और 15वीं कोर के वरिष्ठ सैन्य अफसरों ने सेना प्रमुख को सुरक्षा हालात को लेकर तफसील से जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को सेना प्रमुख ने उत्तरी कश्मीर के अग्रिम इलाकों में एंटी टेररिजम ग्रिड और एंटी इनफिल्ट्रेशन ग्रिड के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सेना की तैयारी पर संतोष जताया।

उन्होंने कहा, विपरीत मौसम के बावजूद एलओसी समेत भीतरी इलाकों में निगरानी तंत्र में कोई खामी न रहने पाए। बाद में जनरल रावत ने दक्षिणी कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित विक्टर फोर्स मुख्यालय का दौरा कर दक्षिणी कश्मीर के वर्तमान हालात की मालुमात हासिल की। सेना अध्यक्ष ने कहा, सेना को अन्य सुरक्षा और सिविल एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर काम करते रहना होगा।

जनहित के कार्यों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, अवाम की मुश्किलों को हल करने के लिए सेना भरसक प्रयास करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि सोनमर्ग और गुरेज में बर्फीले तूफान की तीन घटनाओं में मेजर समेत 15 जवान शहीद हो गए थे। मच्छेल सेक्टर में 28 जनवरी को ट्रैक धंसने से बर्फ में दबे पांच जवानों ने भी 30 जनवरी को श्रीनगर में दम तोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें