फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक डे के आह्वान के बीच सेना प्रमुख आज घाटी में

Wed, 20 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलगाववादियों के काला दिवस के आह्वान के बीच सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग बुधवार को कश्मीर में रहेंगे। वे यहां घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही एलओसी पर भी सुरक्षा का जायजा लेंगे।
विज्ञापन


कर्फ्यू के दौरान उनका घाटी दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद सेना के कैंपों तथा ठिकानों पर भीड़ के हमले के मद्देनजर उनका दौरा काफी अहम है। काला दिवस को सेना कितनी गंभीरता से ले रही है इसका अंदाजा उनके दौरे से लगाया जा सकता है। 

जनरल सुहाग घाटी में सुरक्षा के हालात की चिनार कोर के कमांडर तथा अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। वे बुधवार की सुबह बदामीबाग कैंटोंमेंट पहुंचेंगे। यहां सेना के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें घाटी के हालात की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


साथ ही एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे। सूत्रों का कहना है कि अनंतनाग जिले के काजीगुंड में सेना की फायरिंग में दो महिलाओं सहित तीन की मौत के दो दिन बाद उनके आगमन को काफी अहम माना जा रहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें