फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना प्रमुख का पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश, बोले- हम तो शांति चाहते हैं, पाक देखे..क्या करना है

Sat, 18 Apr 2020 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन और घुसपैठ की घटनाओं पर जमकर बरसे। घुसपैठ की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टेरर एक्सपोर्ट कर रहा है। हम शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन आगे यह पाकिस्तान पर निर्भर है कि वह क्या चाहता है। उन्होंने कुपवाड़ा पहुंचकर एलओसी और आईबी की सुरक्षा व्यवस्था जानी। सेना प्रमुख बनने के बाद उनका यह तीसरा दौरा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सैन्य प्रमुख ने कई इलाकों का अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाते हुए घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। नरवणे ने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।

बताया कि गर्मी शुरू होते ही पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलना शुरू हो जाती है। इसी दौरान सीमापार से आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिशें तेज हो जाती हैं। सेना सतर्क होने के साथ सभी प्रकार की हरकतों पर नजर बनाए हुए हैं। खुफिया इनपुट पर पुलिस, अन्य एजेंसियों और प्रशासन के साथ तालमेल के साथ इसको साझा किया जाता है।

विज्ञापन

पाक सेना की मदद के बिना घुसपैठ संभव नहीं- जनरल नरवणे

उन्होंने इस दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें कोरोना वायरस को लेकर सेना ने विशेष प्रोटोकाल बनाएं हैं। इसलिए इससे सेना का कोई भी ऑपरेशन प्रभावित नहीं हुआ। लॉकडाउन और छुट्टी पर जाने असमर्थता के बाद भी जवानों के हौसले बुलंद हैं। उनके साथ उत्तरी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी और चिनार कोर के कमांडर बीएस राजू में मौजूद रहे।  
 
सेना प्रमुख ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में ही उत्तरी कश्मीर की एलओसी पर केरन सेक्टर में सेना ने घुसपैठ नाकाम करते हुए पांच आतंकियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में पांच जवान शहीद हो गए थे। बताया कि जिस इलाके से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की वह पाकिस्तानी सेना की मदद के बिना संभव नहीं था। सीमा पार पर कई लांचिंग पैड सक्रिय हैं।
 
 
विज्ञापन

सेना में आठ जवान कोरोना संक्रमित- जनरल नरवणे

जनरल नरवणे ने बताया, सेना में अब तक आठ जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो डॉक्टर और एक नर्स सहायक है। चार की हालत में सुधार हो रहा है। लद्दाख में जो पहला जवान संक्रमित मिला था, वह ठीक होकर ड्यूटी पर लौट चुका है। कोरोना वायरस को लेकर सेना ने विशेष प्रोटोकाल बनाएं हैं।
 
अनुच्छेद 370 के हटने बाद से एलओसी के करीब स्थित आंतरिक इलाकों के साथ प्रदेश के हालातों को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि हिंसा के स्तर में भारी गिरावट दर्ज है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के आधार पर बात करें तो पत्थरबाजी की घटनाओं के साथ आतंकी गतिविधियों में भी कमी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें