फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक हरकतों से रहें सजग: सेना प्रमुख

Tue, 04 Jun 2019 09:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत - फोटो : फाइल, एएनआई
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को रियासत में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। जवानों से राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक हरकतों को लेकर सजग रहने को कहा। जनरल रावत सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उनके पहले आधिकारिक दौरे पर सियाचिन ग्लेशियर भी गए थे। 
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने उत्तरी सैन्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के साथ बल की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय का दौरा किया। सेना प्रमुख ने किश्तवाड़ और रियासी सेक्टरों में ऑपरेशनल फार्मेशन का दौरा किया। वहां उन्हें शांति और स्थायित्व के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई। 

जनरल रावत ने नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों से भी विस्तार से बात की। अभियान, प्रशिक्षण, हथियार, उपकरण और प्रशासनिक मुद्दों पर जमीनी जानकारी हासिल की। उन्होंने बल के सभी सदस्यों की उनके योगदान, निस्वार्थ सेवा और पेशेवर प्रयास के लिए सराहना की। उन्होंने दुश्मन और राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए सतर्क रह कर काम करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें