जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ में बुधवार को दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कैप्टन आंशिक तौर पर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए राजौरी के सेना अस्पताल में भेजा गया है। यह घटना नियंत्रण रेखा से लगे बालाकोट सेक्टर में अग्रिम चौकी पर हुई।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात करीब 12.30 बजे हुई और इसमें 19 कामून बटालियन के कैप्टन सौरव कुमार घायल हो गए। इस वक्त उनका इलाज राजौरी के आर्मी अस्पताल में चल रहा है।