फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में एलओसी के पास देखी गईं संदिग्ध गतिविधियां, बर्फबारी के कारण नहीं हो पाई तलाशी

Mon, 23 Nov 2020 11:57 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार रात संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के बाद सेना और सीमा सुरक्षा बल ने फायरिंग की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलओसी के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं गईं थीं, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की।

विज्ञापन


बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आर मुथुकृष्णन ने बताया कि जवानों की फायरिंग के बाद दूसरी ओर से भी फायरिंग की गई, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका। हालांकि जल्द से जल्द तलाशी शुरू की जाएगी।

मालूम हो कि गत आठ नवंबर को माछिल सेक्टर में ही सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि ऑपरेशन में सेना के एक अधिकारी और एक बीएसएफ ट्रूपर समेत चार जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें