फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नदी किनारे गिरा, नौ घायल

Thu, 24 Oct 2019 03:31 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी तहसील में वीरवार को सेना का एक चॉपर दुर्घटनाग्रस्त होकर बेदार गांव में नदी किनारे गिर गया। इसमें सवार उत्तरी कमान प्रमुख समेत सेना के आठ अधिकारी घायल हो गए। एक अन्य ग्रामीण भी घायल हुआ है। हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सेना के अनुसार सभी घायल स्वस्थ हैं और उधमपुर कमान अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


वीरवार दोपहर हुए हादसे का कारण चॉपर में तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। हादसे का पता चलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस और सेना को सूचना दी। लोग कुछ घायलों को सड़क मार्ग तक लाए जहां से सैन्य अधिकारी एवं जवान उन्हें पहले मंडी और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए उधमपुर के सेना मुख्यालय ले गए। 

गंभीर रूप से घायल पायलट को चॉपर के मलबे से निकाल एयरलिफ्ट किया गया। घायल ग्रामीण को पहले उपजिला अस्पताल मंडी लाया गया और उसके बाद उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल मंडी भेज दिया गया। 
विज्ञापन


चॉपर में सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह, 25 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी और पुंछ के ब्रिगेड कमांडर मुनीश गुप्ता सवार थे। सभी नियंत्रण रेखा के दौरे पर थे। सेना का कहना है कि मंडी तहसील में तकनीकी खराबी के कारण सेना के चॉपर को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी और सवार सभी अधिकारी और पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

धमाके के साथ गिरा
बचाव कार्य में मदद करने वाले सरपंच मोहम्मद रफीक मदनी, शब्बीर अहमद, मोहम्मद जाहिर आदि का कहना है कि हम लोग अपने घरों के पास ही मौजूद थे कि मंडी की तरफ जा रहा सेना का एक चॉपर धमाके के साथ नदी किनारे जा गिरा। यह देख हम सभी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस बीच गांव में चल रहे शादी समारोह से भी कई लोग मौके पर पहुंचे। 

लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही सैन्य अधिकारियों और मंडी पुलिस को हादसे की सूचना दी। एक दो लोगों को स्ट्रेचर से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया जबकि अन्य घायल अधिकारी खुद ही पैदल चल कर सड़क तक पहुंचे। इस बीच सेना, बीएसएफ और पुलिस के लोग एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें