जम्मू कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में पुलिस ने नेशनल कांफ्रेंस और आवामी नेशनल कांफ्रेंस द्वारा की जाने वाली संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को रोक दिया। दोनों पार्टियों द्वारा शहर में आज यानी कि गुरुवार को प्रेस वार्ता बुलाई थी।
नेशनल कांफ्रेंस के नेता अकबर लोन ने कहा कि हमें बताया गया था कि मुस्तफा कमाल खालिदा शाह और मुजफ्फर शाह नजरबंद नहीं है। इसलिए प्रेसवार्ता बुलाई गई थी। लेकिन जब हम पहुंचे तो हमें पता चला कि उनको नजरबंद किया गया है।