एनडब्ल्यूडब्ल्यूए के सदस्य सामग्री वितरण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र बल 6 मई 2019 को आईएनएस चिल्का से 13 किमी दूर स्थित बानपुर गांव में "नेहरू सेवा संघ अनाथालय" के लगभग 450 वंचित और विशेष बच्चों की सहायता के लिए पहुंचे। अनाथालय को 3 मई 2019 आए चक्रवात 'फानी' के प्रकोप को झेलना पड़ा था।
अनाथालय एक लंबे समय तक के लिए बिजली की निकासी, पानी की संभावित कमी, दुकानों और बुनियादी ढांचे के नुकसान के साथ पूरी तरह से तबाह हो चुका है। INS चिल्का के नौसैनिकों की एक टीम ने नौसेना अधिकारियों की पत्नियों द्वारा स्थापित एक कल्याण संघ (NWWA)के सदस्यों के साथ राहत सामग्री वितरित की, जैसे कि चादरें, मोमबत्तियाँ, अनाज, तिरपाल और पानी की बोतलें आदि।
एनडब्ल्यूडब्ल्यूए के सदस्यों ने अनाथालय में रहने वालों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने के लिए बच्चों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। अनाथालय के सदस्यों और बच्चों ने उन्हें "अत्यधिक आवश्यकता के समय" पर मदद पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना और संगठन के प्रयासों की बहुत प्रशंसा की