फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नजरबंदी के दौरान भिड़े उमर और महबूबा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 12 Aug 2019 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में एक और नया मोड़ आया है। वैसे तो पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) लंबे अर्से से राजनीतिक दुश्मन रहे हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में सेना की अतिरिक्त तैनाती के बाद से दोनों दलों में नजदीकियां हुई थीं। इसके बाद अनुच्छेद 370 हटने पर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।

विज्ञापन




टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नजरबंदी के दौरान ही पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती और नेकां उपप्रधान उमर अब्दुल्ला के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों नेताओं को अलग-अलग करना पड़ा। इस कहासुनी की वजह ये थी कि दोनों नेता एक-दूसरे पर घाटी में बीजेपी को लाने व फलने-फूलने का आरोप लगा रहे थे।

गुलशन कुमारः जब वैष्णो देवी के भक्त ने अंडरवर्ल्ड से कहा- पैसे न दूंगा, माता के दर पर भंडारा कराऊंगा
विज्ञापन


इसी दौरान उमर अब्दुल्ला ने मुफ्ती मोहम्मद सईद पर भाजपा से 2015 और 2018 में गठबंधन करने का ताना जड़ा। इसके बाद तो दोनों के बीच भयंकर वाक-युद्द छिड़ गया। महबूबा मुफ्ती ने उमर को भी उनके दादा शेख अब्दुल्ला को भी 1947 में जम्मू-कश्मीर के विलय के लिए जिम्मेदार ठहराया। नतीजन दोनों को अलग-अलग करना पड़ा।
विज्ञापन


महबूबा ने उमर पर वार करते हुए उन्हें याद दिलाया कि उनके पिता फारूक अब्दुल्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गठबंधन किया था। अधिकारियों का तो कहना यह भी है कि उस दौरान आप जूनियर मिनिस्टर फॉर एक्सटरनल अफेयर थे। 

जम्मू-कश्मीरः आज कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात, बहुत कुछ बयां कर रही हैं यह 10 तस्वीरें, यही है सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें