फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अप्सरा रोड के व्यापारियों की समस्याओं का जल्द किया जाए समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू नगर निगम जेएमसी के मेयर राजेंद्र शर्मा ने शनिवार को दुकानदारों की समस्याओं को सुनने के लिए अप्सरा रोड गांधी नगर का दौरा किया। दुकानदारों ने अप्सरा रोड के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समस्याएं गिनाईं, जो अभी भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अप्सरा रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन (एआरटीए) ने मेयर से उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अप्सरा रोड पर सड़क के सुचारू संचालन के लिए केवल एक तरफा यातायात होना चाहिए। इससे ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी और ग्राहकों को लाभ होगा। व्यापारियों ने मेयर से ग्राहकों के विश्राम के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल लागू करने का भी आग्रह किया। मेयर ने अप्सरा रोड के व्यापारियों की सभी समस्याओं पर ध्यान दिया और जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें