संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। विधायक इफ्तखार अहमद ने वीरवार को कहा कि बेला पुल के पास वार्ड संख्या 7 में आधुनिक बूचड़खाने को मंजूरी दी गई है। 359.83 लाख रुपये के बजट से स्वीकृत यह परियोजना स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। इससे क्षेत्र में सार्वजनिक स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और मांस सुरक्षा मानकों में उल्लेखनीय सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि बेला ब्रिज के पास वार्ड नंबर 7 में 359.83 लाख रुपये की लागत से आधुनिक बूचड़खाने को मंजूरी दी गई है। जल्द ही टेंडर जारी की जाएगी और काम शुरू हो जाएगा। यह परियोजना हमारे शहर में बेहतर स्वच्छता, उचित अपशिष्ट प्रबंधन और बेहतर जन स्वास्थ्य मानकों को सुनिश्चित करेगी।
स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया है और मांस प्रसंस्करण के लिए एक स्वच्छ, विनियमित सुविधा की संभावना पर राहत व्यक्त की है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद इस परियोजना के शुरू होने की उम्मीद है जो शहर के जन स्वास्थ्य ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।