केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 210 मेडिकल ऑफिसर्स (एलोपैथिक डॉक्टर) की नियुक्ति की गई है। इसका उद्देश्य दुर्गम, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करके रिक्त पदों को भरना है। इसमें वेटिंग सूची में शामिल डॉक्टरों को मौका दिया गया है। सभी डॉक्टरों को संबंधित चिकित्सा केंद्रों में 21 दिन के भीतर ज्वाइन करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस में भूचालः आजाद के खिलाफ जम्मू में ऐसा पहली बार हुआ, शर्मा ने कही ये बात
जम्मू जिले में डॉ. गुरमीत कौर को पीएचसी बाड़ी ब्राह्मणा (ब्लॉक परमंडल), डॉ. मनप्रीत कौर को पीएचसी बडियाल ब्राह्मणा (ब्लॉक आरएस पुरा), डॉ. कांता चिब को एनटीपीएचसी मीरां साहिब (आरएस पुरा), डॉ. विवेक महाजन को एएच चौकी चौरा, डॉ. तपसी शर्मा को सरकारी राजीव गांधी अस्पताल जम्मू, डॉ. शिफाली आनंद को पीएचसी (ब्लॉक कोट भलवाल), डॉ. मालविका शर्मा को सीएचसी अखनूर, डॉ. अपूर्व को सीएचसी ज्यौड़ियां, डॉ. मारवी कोहली को एनटीपीएचसी गुढ़ा मन्हासा (ब्लॉक प्लांवाला), डॉ. तमन्ना को सीएचसी ज्यौड़ियां, डॉ. दीपक कोतवाल को पीएचसी परगवाल, डॉ. अमृता टिक्कू को एसडीएच जगती नगरोटा जम्मू, डॉ. आरती राजपूत की सीएचसी मढ़ में नियुक्ति की गई है।
यह भी पढ़ें- फिर करवट बदलेगा मौसम, कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के आसार, देखिए 'जन्नत' के अद्भुत नजारे