फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी की खाली सीटों के लिए 27 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में तीन राउंड की काउंसिलिंग के बाद खाली रह गईं पीजी की सीटों पर दाखिले के लिए आखिरी दौर की काउंसिलिंग सोमवार से शुरू हो गई। 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस के साथ ही इससे संबद्ध कॉलेजों के एलएलबी, एलएलएम, एमबीए, एमटेक, एमएड जैसे कोर्सेज में इस काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश लिया जा सकेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की तरफ से सीयूईटी-पीजी का स्कोर घटाकर 20 कर दिया गया है।
पहले सीयूईटी में 40 का स्कोर करने वाले ही प्रवेश के लिए आवेदन करने के अधिकारी थे। उधर, विश्वविद्यालय की तरफ से खाली रह गई सीटों की मैट्रिक्स जारी कर कर दी गई। छात्र-छात्राएं इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल https://jammuuniversity.ac.in/PG/2025-26 पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रक्रिया 27 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि चार जुलाई निर्धारित की गई है। आवेदकों को फीस का भुगतान केवल एनईएफटी/यूपीआई/नेट बैंकिंग आदि के जरिए करना होगा। ऑफलाइन भुगतान स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें