जम्मू डवलपमेंट अथार्रिटी के तहत प्लाटों के आवंटन के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 11 अगस्त तक बैंकों से फार्म लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही फार्म जमा करवाने की तिथि 16 अगस्त कर दी गई है।
दस अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी के चलते आखिरी तिथि 11 अक्तूबर रखी गई है।
उसती तरह स्वतंत्रता दिवस के कारण आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 16 अगस्त को कर दी गई है। आवेदन फार्म आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंकों से दिए जा रहे हैं। जेडीए ने इस बार चार अलग-अलग जगहों पर 1700 के करीब प्लाट निकालने की योजना बनाई है।
ये प्लाट गोल गुजराल, कोट भलवाल, बीरपुर कालोनी और रूप नगर में निकाले जाएंगे। जम्मू विकास प्राधिकरण कहा कहना है कि सितंबर में प्लाट लोगों के नाम पर हो जाएंगे। आवेदनों की बिक्री से उम्मीद है कि इस बार आवेदन का आंकड़ा चालीस हजार तक जाएगा। इसके पहले जेडीए ने 93 प्लाट निकाले थे, जिसके लिए 12 हजार आवेदन किए गए थे।
जेडीए की वीसी सुषमा चौहान ने कहा कि हर कोई शहर के निकट अपना आशियाना चाहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जेडीए ने शहर के आसपास 1700 प्लाट निकाले हैं।