कोल्ड स्टोरेज में आगामी फसल के लिए जगह नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में कश्मीरी सेब की मांग घटने का मुख्य कारण अफ्रीका, ईरान सहित अन्य देशों से सेब का आयात है। स्थानीय सेब उत्पादकों को समर्थन देने के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप की जरूरत है। कोल्ड स्टोर मालिकों ने कहा कि स्टोर भरे होने के कारण उन्हें भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आड़ू, चेरी और अन्य फलों की आगामी फसल रखने के लिए जगह नहीं है। अभी भी 30 फीसदी माल अंदर है, जो लगभग तीन लाख मीट्रिक टन है।