पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर पहलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सूची में शामिल नामों की सिफारिश पार्टी की संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर मीर ने की थी।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, सूची में शामिल नामों की सिफारिश पार्टी की संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर मीर ने की थी, जिन्हें पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने अंतिम मंजूरी दी।
पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर पहलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए अन्य उम्मीदवारों में हिलाल अहमद शाह अनंतनाग से अपनी किस्मत आजमाएंगे। बिजबेहरा से तारिक शाह वीरी और डीएच पोरा से अब्दुल मजीद पद्देर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं रियाज अहमद भट देवसर से, गौहर हसन वानी ज़ैनापोरा से, मीर अल्ताफ पंपोर से और ओवैस खान शोपियां से चुनाव लड़ेंगे।